फोटोग्राफी... वैज्ञानिकों के समूह में पहुंचे अंटार्कटिका, दिखाया सर्दियों के बाद का दृश्य

फोटोग्राफी... वैज्ञानिकों के समूह में पहुंचे अंटार्कटिका, दिखाया सर्दियों के बाद का दृश्य

फोटोग्राफी... वैज्ञानिकों के समूह में पहुंचे अंटार्कटिका, दिखाया सर्दियों के बाद का दृश्य 

यह फोटो अंटार्कटिका के बूथ आइलैंड का है, जहां विशेषज्ञों का समूह सर्दियां कम होने पर अध्ययन करने जाता है। यहां तक आने की इजाजत हर किसी को नहीं होती है। यह फोटो क्वीन्सलैंड (ऑस्ट्रेलिया) के फोटोग्राफर डॉ. एंड्रयू पीकॉक ने क्लिक किया है, जो एडवेंचर ट्रैवल फोटोग्राफर हैं। वे वैज्ञानिकों के दल के साथ इस यात्रा पर गए थे। उन्होंने बताया कि वहां के समुद्र में बर्फ के बड़े टुकड़े तब तैरते हैं, जब सर्दियां कम होती हैं। इसी कारण अटलांटिक महासागर का पानी अन्य महासागरों की तुलना में बहुत ठंडा होता है। ग्लेशियर पर बर्फ होने के कारण दूर तक के दृश्य में सपेदी अधिक होती है। 
अंटार्कटिका का अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों ने समूह ने हाल ही में बताया कि वहां नीचे से ऊपर की तरफ बर्फ पिघल रही है, जो ग्लोबल वार्मिंग का असर है। अत्यधिक सर्दियों में इसकी शुरुआत हुई है जो चिंताजनक बात है। ऐसा 'फोएन इफैक्ट' के कारण होता है, जिसमें हवाएं पर्वतों से होकर गुजर जाती हैं और नीचे गर्म वातावरण बनने लगता है।
Previous
Next Post »